Tuesday, 24 December 2019

Medicinal use of Tomato : Cook The Swaad | Kitchen Doctor

किचिन डॉक्टर | Kitchen Doctor


आज है मंगलवार - और वादे के अनुसार आज हम लेकर हाजिर हैं किचिन डॉक्टर सेक्शन में एक नई औषधीय जानकारी जो कि है आपकी किचिन से ही

Tuesday, 17 December 2019

Kitchen Doctor - There are many ingredients in your kitchen that are also good medicines

किचिन डॉक्टर | Kitchen Doctor

Team Cook The Swaad की एक नई पहल

हमारी किचिन में मसालों के रूप में ऐसी अनेक औषधियाँ मौजूद हैं जो कि सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों में कारगर सिद्ध हो सकती हैं। Kitchen Doctor सीरीज में आपको प्रत्येक मंगलवार मिलेगी एकदम नई और आश्चर्यजनक औषधि की जानकारी जो कि उपलब्ध होगी आपकी ही किचिन में - या आपके दैनिक खानपान की सामग्री में। स्वास्थ्यवर्धक जानकारियों के लिए हमसे जुडे रहिए और अपने दोस्तों के साथ भी लाभदायक जानकारी जरूर शेयर कीजिए -

चलिए, शुरुआत करते हैं -

"मौटी सौंफ और मिश्री बराबर मात्रा में पीस कर मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को 1-1 चम्मच की मात्रा में सुबह-शाम पानी के साथ लें। इससे आँखों की कमजोरी दूर होती है तथा नेत्र ज्योति बढती है।"

इसे अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें - Share With Your Friends

Monday, 11 November 2019

5 Best Healthy Winter Vegetables

सर्दी के मौसम की 5 गुणकारी सब्जियाँ


सर्दी का मौसम डटकर खाने का मौसम है। इस मौसम में हम अन्य मौसमों से अधिक खाना खाते हैं। सर्दी के दिनों में हमारा पाचनतंत्र अधिक शक्तिशाली होता है। कुछ भी खाईए, सब पच जाता है। लेकिन  सेहत को लेकर सजग रहने वाले लोग ऐसा नहीं कर पाते। वे खाने से पहले व्यंजनों की पडताल करते हैं, कि कहीं उससे उनके स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव तो नहीं पडेगा।

ज्यादा खाने को लेकर लोगों को मोटापे का डर भी सताने लगता है।

आज हम बताने जा रहे हैं सर्दी के मौसम की ऐसी स्वादिष्ट सब्जियों के बारे में,जिन्हें खूब खाईए, तब भी आपके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं होगा। और मोटापा भी नहीं बढेगा।

1. फूलगोभी (Cauliflower) : लोग अक्सर ज्यादा या बार बार भूल लगने पर कुछ न कुछ खाते रहते हैं। ऐसा करके वे मोटापे को ही आमंत्रित करते हैं। लेकिन इसका उपाय है सबसे आसानी से उपलब्ध होने वाली  सब्जी फूलगोभी। इसे अपने खाने में शामिल कीजिए। इसमें आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने का विशेष गुण होता है। फूलगोभी में वजन घटाने के लिए इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स तथा थियोसाईनेट्स जैसे गुणकारी तत्व पाये जाते हैं।

2. पालक (Spinach) : पालक हरी सब्जियों में सबसे गुणकारी शाक है। इसमें अन्य सब्जियों की तुलना में दोगुना फाईबर मौजूद होता है, जो वजन घटाने में हेल्प करता है। पालक में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सर्दी के मौसम में आपको पर्याप्त ऊर्जा देता है।

3. करेला (Bitter Gourd) : मोटापे के शिकार लोग करेला से बडी चिड़ रखते हैं। लेकिन करेला आपके मोटापे का सबब नहीं हो सकता है। यह एक निराधार धारणा है। अगर करेला को सही ढंग से बनाकर खाया जाये, तो यह मोटापे से पीडितों के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह हमारे रोजाना के खाने से मिलने वाली ज्यादा कैलोरी को नियंत्रित करता है। हमें अपने खाने में करेला की सब्जी जरूर शामिल करना चाहिए।

4. पत्तागोभी (Cabbage) : पत्तागोभी में कैलोरी कम और फाईबर ज्यादा होता है। वजन कम करने की चाह रखने वालों को इसे अनिवार्यतः अपने खाने में शामिल करना चाहिए। पत्तागोभी में विटामिन सी वजन कम करने के साथ-साथ मधुमेह को भी नियंत्रण में रखने का काम करती है।

5. टमाटर (Tomato) : टमाटर के बिना भारतीय रसोई अधूरी मानी जाती है। यह हमारे शरीर में ऊर्जा बढाता है और  शुगर लेवल को बढने से रोकता है। सर्दी के दिनों में टमाटर पर्याप्त मात्रा में और सस्ते दाम में उपलब्ध रहता है। यह आपकी सेहत को दुरुस्त रखता है। यह लगभग सभी के खाने में चाहे अनचाहे शामिल रहता है। यदि नहीं है, तो कर लीजिए।

* टीम *

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएँ।
बेहतरीन कुकिंग टिप्स पाने के लिए हमारे Instagram Page को Follow जरूर करें -
Follow : CookTheSwaad 
Like Facebook Page : CookTheSwaad
आपके सुझाव व शिकायतें सादर आमंत्रित हैं।

Saturday, 15 June 2019

गरमी के दिनों में सबसे फायदेमंद हैं ये सब्जियां

गरमी के दिनों में भोजन में लें ये सब्जियाँ, सेहत रहेगी दुरुस्त।


गरमी के दिनों में खाने में  विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि खानपान में लापरवाही के चलते इन दिनों अक्सर गलत चीजें खाने से हम बीमार पड़ जाते हैं। खाने में सही सब्जियों का चुनाव भी एक महत्वपूर्ण बिंदु है।
आज यहां हम बता रहे हैं गरमी के मौसम में खाने वाली 5 सेहतमंद सब्जियों के बारे में। जिन्हें खाने से आप पर गर्मी का बिल्कुल असर नहीं होगा, और आपके आहार में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ती भी होगी।

1. हरी पत्तेदार सब्जियां -  हरी सब्जियाँ हमेशा ही सेहतमंद होती हैं। गरमी के दिनों में पत्तेदार सब्जियाँ खाने से  रीर में पानी और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।

2. लौकी - गरमी के दिनों में लौकी की सब्जी खाना सेहत के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। इसमें पानी की प्रचुर मात्रा होती है जो पेट को ठंडा रखती है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, सोडियम और विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

3. तोरई - तोरई हरी सब्जियों में सबसे लाभदायक सब्जी है। इसमें रक्त शोधक ( Blood Purifier ) तत्व पाये जाते हैं, जो खून से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकाल कर रक्त को साफ करते हैं। तोरई शुगर को कंट्रोल करती है। इसे पेट के लिए अच्छा माना जाता है।

4. कैरी -  गर्मी के दिनों में कच्चा आम यानि कैरी बेहद फायदेमंद होती है। कच्चे आम की सब्जी, चटनी या पना बनाकर खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

5. करेला - करेला भी रक्त शोधक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें त्वचा के फोडे फुंसी, रैश, फंगल इन्फेक्शन और त्वचा के दाग सही करने की शक्ति होती है। करेला खाने से उच्च रक्त चाप ( हाई ब्लड प्रेशर ) डायबिटीज में लाभ मिलता है।

इन सब्जियों के अलावा और भी ऐसी कई सब्जियां हैं जो गरमी के दिनों स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। पानी की पूर्ति करने वाली लगभग सभी सब्जियां गरमी के मौसम में स्वास्थ्य के लिए हितकर होती हैं।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

* हमसे सोशल मीडिया पर जुडें *
हमसे फेसबुक पर जुडें - CooK The Swaad
हमसे इंस्टाग्राम पर जुडें - CookTheSwaad


Tuesday, 14 May 2019

10 Most Important things to remember before cooking

10 बातें ! जिन्हें किचिन में याद रखेंगे तो खाना लाज़वाब ही बनेगा।

Follow Us On Instagram : instagram.com/cooktheswaad and Like Our Page On Facebook : fb.com/cooktheswaad
  1. सब्जी का कलर न बदले : अक्सर सब्जी बनाते समय पकने तक उसका रंग बदलकर कभी-कभी भद्दा हो जाता है। इसके लिए आप सब्जी बनाते समय उसमें थोडी चीनी डाल देंगे तो उसका रंग नहीं बदलेगा, बल्कि नेचुरल कलर बना रहेगा।
  2. भिंडी की चिपचिपाहट :  भिंडी की चिपचिपाहट (लसलसापन) से बचने के लिए इसमें नमक आखिरी में डालें। इसमें नींबू की भी कुछ बूंद डाल सकते हैं। इससे भिंडी चिपचिपाहट नहीं देगी और स्वादिष्ट भी बनेगी।
  3. एक्स्ट्रा स्वादिष्ट ग्रेवी : किसी भी सब्जी का असल स्वाद उसकी ग्रेवी से बनता है। आप प्याज, लहसुन, अदरक पोस्त दाना और 2-4 बादाम का पेस्ट बनाकर उसे ग्रेवी बनाते समय एड करके एक्स्ट्रा स्वादिष्ट ग्रेवी वाली सब्जी बना सकते।
  4. पनीर वाली सब्जी : पनीर की सब्जी बनाते समय, पनीर को तल कर उसे थोडी देर के लिए गरम पानी में रखें। अब पानी से निकालकर थोडी देर ग्रेवी में पकाएँ। ऐसा करने से पनीर एकदम नरम और स्वादिष्ट बनेगा।
  5. Stuffed Cooking : भरवां सब्जी बनाते समय उसके मसाले में थोडा सा मूंगफली का चूरा मिला दें। इससे सब्जी का स्वाद और ग्रेवी का मजा एकदम स्वादिष्ट हो जाएगा।
  6. चने भिगोना भूल गए? : यदि आप रात को चने भिगोना भूल गये हैं तो कुकर में चने के साथ कच्चे पपीते के टुकडे डाल दें। इससे चने आसानी से गल जाएँगे। बाद में पपीते को चने के साथ मिक्स कर लें, इससे बेहद लाजवाब सब्जी बनेगी।
  7. सब्जी में मिर्च तीखी हो गयी : यदि रसेदार सब्जी में मिर्च तीखी हो गयी है या मसालों के कारण सब्जी तीखी हो गयी है तो उसमें देसी घी या बटर मिला दें। इससे सब्जी का तीखापन कम हो जाएगा।
  8. दही वाली सब्जी : दही की ग्रेवी वाली सब्जियों में नमक उबाल आने के बाद डालना चाहिए और सब्जी को मीडियम फ्लेम पर पकाना चाहिए। इससे दही फटेगा नहीं और सब्जी का स्वाद भी बरकरार रहेगा।
  9. सब्जी उबालकर बनाना हो : उबालकर बनाने वाली सब्जियों में उबलते वक्त थोटा नमक डाल देना चाहिए। इससे सब्जी का रंग नेचुरल बना रहेगा। और खाने स्वादिष्ट तथा दिखने सुंदर लगेगी।
  10. हरी सब्जियां : हरी सब्जियों का रंग जस का तस बनाए रखने के लिए उसमें दो चम्मच दूध डाल दें। इससे सब्जियों का रंग बना रहेगा।
Note : अगर पास भी कुकिंग से संबंधित कोई टिप्स या सुझाव या हमारे लिए कोई सलाह हो तो बेहिचक हमें लिख भेजिए। हमारा ई-मेल पता है - cooktheswaad@gmail.com

हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें - instagram.com/cooktheswaad
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें और ऐसी ही Cooking Tips रोज पाएँ - fb.com/cooktheswaad


स्वादिष्ट शुक्रिया
From

Wednesday, 1 May 2019

इस मौसम में मैंगो शरबत नहीं बनाया, तो ये मौसम माफ़ नहीं करेगा।

ऐसे बनाएँ आम का शरबत ...

गरमी का मौसम है, ऐसे में कुछ ठंडा और सेहतमंद शरबत न पिया तो ये मौसम के साथ बेमानी और आपके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड होगी।
आईये हम बताते हैं आपको Healthy Mango Sharbat बनाने की सबसे आसान विधि :-

Mango Sharbat making recipe by : Cook The Swaad

गूगल से साभार।

Recipe At a Glance: 🍳
Mango Sharbat / मैंगो शरबत ...


  • Recipe : Indian
  • Cooking Time : 5 to 10 Min
  • Meal Type : Veg
  • For how many people : 3-4
आवश्यक सामग्रीः-
  • 4 कच्चे आम
  • 2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2-3 पके केले
  • 2 कप शक्कर
  • 2 टीस्पून जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 5 कप पानी
  • आइसक्यूब्स
ऐसे बनाएँ --

- सबसे पहले चारों आमों को छीलकर, टुकडों में काट लें।
- आम के टुकडों को नमक और शक्कर के बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।
- किसी बडे बर्तन में आम के तैयार पेस्ट को पानी में अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- शरबत तैयार है!!

ऐसे सर्व करें --
- मीडियम साईज खाली गिलासों में काली मिर्च पाउडर और बर्फ के टुकडे डालें।
- अब गिलासों में छान कर या बिना छाने ही तैयार शरबत डालें।
- सभी गिलासों में केले के टुकडे और जीरा पाउडर डालें।

लीजिए! तैयार है मैंगो शरबत। आम के हेल्दी शरबत को पिएँ और सेहत दुरुस्त बनाए रखें।
__________________

यदि आपकी कोई शिकायत या सवाल या सुझाव है तो हमें बेहिचक बताएँ -
Official Facebook Page पर डायरेक्ट मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें - Cook The Swaad
या हमें हमारे E-Mail पर Mail भेजें - cooktheswaad@gmail.com

स्वादिष्ट शुक्रिया
😃
_________________

 यहाँ है दही भल्ला / Dahi Bhalla बनाने की आसान विधि।

Monday, 29 April 2019

दही भल्ला देगा गरमी के मौसम में मारक मजा

यहाँ सीखें चटाखेदार दही भल्ला बनाना -

दही भल्ला का नाम लेते ही स्वाद ग्रंथियाँ सक्रिय हो जाती हैं। आंखों को सिकते हुए दही भल्ले दीख पडते हैं। अब जब नाम लिया है तो इसे सिर्फ कल्पना तक ही सीमित क्यों रखा जाए?
चलिए सीखते हैं चटाखेदार दही भल्ला बनाने की विधि सबसे आसान ढंग से  -
Dahi Bhalla's simplest recipe by Team : Cook The Swaad

Image result for dahi bhalla
गूगल से साभार

Recipe At a Glance: 🍳

Dahi Bhalla ...

  • Recipe : Indian
  • Cooking Time : 15 to 20 Min.
  • Meal Type : Veg, Party

आवश्यक सामग्रीः-
(भल्ला के लिए)

  • मूंग दाल 500 ग्राम (बिना छिलके वाली)
  • दो कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली)
  • तीन छोटा चम्मच जीरा
  • एक छोटा चम्मच चिरौंजी
  • तेल तलने के लिए 
(दही के लिए)
  • 5 कप दही
  • 3 बडा चम्मच शक्कर (पिसी हुई)
अन्य सामग्री - 
  • दो बडा चम्मच चाट मसाला, 
  • तीन कप सेव नमकीन, 
  • दो बडी चम्मच खट्टीमीठी चटनी 
  • एक बडी चम्मच हरी चटनी.
ऐसे बनाएँ --

- सबसे पहले 4 घण्टे पानी में भीगी हुई मूँग और उड़द की दाल को धोकर, निकालकर पीस लें।

- पिसी हुई दाल को फेंट कर बढिया पेस्ट बना लें और इसे फूलने के लिए 5-7 मिनट तक रखें। फूलने पर जीरा और चिरौंजी डाल कर मिक्स दें।

- अब भल्ले बनाने के लिए दाल तैयार है। गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें।

- हथेली को पानी से हल्का-सा गीला करें, दाल का पेस्ट लें और लोई की तरह गोल घुमाकर भल्ले बनाएँ।

- इसी प्रकार पूरे पेस्ट के भल्ले बनाकर एक साथ 3-4 भल्ले हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।

- भल्ले सेंक लेने के बाद उन पर दही डालें।

भल्ले के लिए दही ऐसे बनाएँ --

- किसी बर्तन में दही लेकर उसमें शक्कर मिलाकर फेंटें।
- इच्छानुसार अन्य समाग्री भी आप इसमें एड कर सकतें हैं।
- दही ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

ऐसे परोसें --

  • एक प्लेट में दो भल्ले रखें। इन्हें बीच में से थोडा काट लें, ताकि दही ठीक से भर सके।
  • भल्ले के ऊपर मीठा दही, खट्टीमीठी चटनी और हरी चटनी डालकर फैलाएँ।
  • उपर से चाट मसाला और सेव नमकीन डालें।
इंतजार खत्म! लीजिए तैयार हैं स्वादिष्ट दही भल्ले। परोसिए, खाईए और मुस्कुराईये।

यदि आपकी कोई शिकायत या सवाल या सुझाव है तो हमें बेहिचक बताएँ -
Official Facebook Page पर डायरेक्ट मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें - Cook The Swaad
या हमें हमारे E-Mail पर Mail भेजें - cooktheswaad@gmail.com

स्वादिष्ट शुक्रिया
😃

Saturday, 17 February 2018

Jam बनाने की Step By Step आसान विधि

बच्चों का पसंदीदा जैम बनाएँ आसानी से 


"Make Kids Favorite Jam Easily"

बच्चों को जैम बेहद पसंद होता है। जब कुछ भी खाने को मन ना कर रहा हो तब बच्चे जैम से रोटी, ब्रेड, परांठे बडे चाव से खाते हैं।

Share :
 Share on fb facebook cook the swaad

Like Us On
Image result for FB


प्रस्तुति - टीमः कुक द स्वाद


क्या चाहिए -

1. सेब - 6
2. पपीता - 1
3. अंगूर - 1 किग्रा
4. केला - 3
5. छोटा पाइनएप्पल - 1
6. डेढ चम्मच नींबू रस
7. चीनी (शक्कर) - 1 किलो
8. सिट्रिक एसिड - 6 चम्मच
नमक स्वादानुसार

ऐसे बनाएँ -

सबसे पहले  सभी फलों को धोकर साफ कर लें।
  1. * पपीता और पाइनएप्पल का छिलका निकालकर छोटे-छोटे पीस बना लें।
  2. * सेब को बिना छीले काट लें।
  3. * अब गैस स्टोव पर किसी बर्तन में लगभग 1 लीटर पानी में सभी फलों (सेब, पपीता, अंगूर, पाइनएप्पल) को उबाल लें।
  4. * एक दो उबाल आने के बाद आंच बन्द करके फलों को निकालकर ठंडा कर लें।
  5. * अब सेब का छिलका निकालकर उसके बीज भी निकाल दें।
  6. * इसके बाद मिक्सर में सेब, अंगूर, पपीता, पाइनएप्पल, केला और नींबू का रस डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
  7. * अब एक डीप फ्राई पैन को मध्यम आँच पर रखें, इसमें फलों का तैयार पेस्ट डालकर उसमें चीनी और स्वादानुसार नमक मिलाकर हल्की आँच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ।
  8. * अब इसमें सिट्रिक एसिड मिलाएँ और लगभग 2 मिनट तक हल्की आँच पर पकाएँ।
  9. * यह जैम की लास्ट स्टेप है, चम्मच से जैम के गाढेपन को चैक करें। अगर वह ठीक से गाढा हो जाए यानि एक जगह पर टिक जाए, बहे ना तो समझ लीजिए जैम तैयार है।
  10. * अब आँच बंद कर दें और जैम को उतार कर किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर ठंडा होने के लिए रख दें।
  11. * जब यह ठंडा हो जाए तो इसे कंटेनर का ढक्कन बंद करके फ्रिज में रख दें।
  12. * घर तैयार जैम को बच्चों को रोटी, ब्रेड या पराँठे के साथ खाने को दें।

अगली पोस्ट में देखें आसान कुकिंग टिप्स - यहाँ क्लिक करें