Tuesday, 14 May 2019

10 Most Important things to remember before cooking

10 बातें ! जिन्हें किचिन में याद रखेंगे तो खाना लाज़वाब ही बनेगा।

Follow Us On Instagram : instagram.com/cooktheswaad and Like Our Page On Facebook : fb.com/cooktheswaad
  1. सब्जी का कलर न बदले : अक्सर सब्जी बनाते समय पकने तक उसका रंग बदलकर कभी-कभी भद्दा हो जाता है। इसके लिए आप सब्जी बनाते समय उसमें थोडी चीनी डाल देंगे तो उसका रंग नहीं बदलेगा, बल्कि नेचुरल कलर बना रहेगा।
  2. भिंडी की चिपचिपाहट :  भिंडी की चिपचिपाहट (लसलसापन) से बचने के लिए इसमें नमक आखिरी में डालें। इसमें नींबू की भी कुछ बूंद डाल सकते हैं। इससे भिंडी चिपचिपाहट नहीं देगी और स्वादिष्ट भी बनेगी।
  3. एक्स्ट्रा स्वादिष्ट ग्रेवी : किसी भी सब्जी का असल स्वाद उसकी ग्रेवी से बनता है। आप प्याज, लहसुन, अदरक पोस्त दाना और 2-4 बादाम का पेस्ट बनाकर उसे ग्रेवी बनाते समय एड करके एक्स्ट्रा स्वादिष्ट ग्रेवी वाली सब्जी बना सकते।
  4. पनीर वाली सब्जी : पनीर की सब्जी बनाते समय, पनीर को तल कर उसे थोडी देर के लिए गरम पानी में रखें। अब पानी से निकालकर थोडी देर ग्रेवी में पकाएँ। ऐसा करने से पनीर एकदम नरम और स्वादिष्ट बनेगा।
  5. Stuffed Cooking : भरवां सब्जी बनाते समय उसके मसाले में थोडा सा मूंगफली का चूरा मिला दें। इससे सब्जी का स्वाद और ग्रेवी का मजा एकदम स्वादिष्ट हो जाएगा।
  6. चने भिगोना भूल गए? : यदि आप रात को चने भिगोना भूल गये हैं तो कुकर में चने के साथ कच्चे पपीते के टुकडे डाल दें। इससे चने आसानी से गल जाएँगे। बाद में पपीते को चने के साथ मिक्स कर लें, इससे बेहद लाजवाब सब्जी बनेगी।
  7. सब्जी में मिर्च तीखी हो गयी : यदि रसेदार सब्जी में मिर्च तीखी हो गयी है या मसालों के कारण सब्जी तीखी हो गयी है तो उसमें देसी घी या बटर मिला दें। इससे सब्जी का तीखापन कम हो जाएगा।
  8. दही वाली सब्जी : दही की ग्रेवी वाली सब्जियों में नमक उबाल आने के बाद डालना चाहिए और सब्जी को मीडियम फ्लेम पर पकाना चाहिए। इससे दही फटेगा नहीं और सब्जी का स्वाद भी बरकरार रहेगा।
  9. सब्जी उबालकर बनाना हो : उबालकर बनाने वाली सब्जियों में उबलते वक्त थोटा नमक डाल देना चाहिए। इससे सब्जी का रंग नेचुरल बना रहेगा। और खाने स्वादिष्ट तथा दिखने सुंदर लगेगी।
  10. हरी सब्जियां : हरी सब्जियों का रंग जस का तस बनाए रखने के लिए उसमें दो चम्मच दूध डाल दें। इससे सब्जियों का रंग बना रहेगा।
Note : अगर पास भी कुकिंग से संबंधित कोई टिप्स या सुझाव या हमारे लिए कोई सलाह हो तो बेहिचक हमें लिख भेजिए। हमारा ई-मेल पता है - cooktheswaad@gmail.com

हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें - instagram.com/cooktheswaad
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें और ऐसी ही Cooking Tips रोज पाएँ - fb.com/cooktheswaad


स्वादिष्ट शुक्रिया
From

Wednesday, 1 May 2019

इस मौसम में मैंगो शरबत नहीं बनाया, तो ये मौसम माफ़ नहीं करेगा।

ऐसे बनाएँ आम का शरबत ...

गरमी का मौसम है, ऐसे में कुछ ठंडा और सेहतमंद शरबत न पिया तो ये मौसम के साथ बेमानी और आपके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड होगी।
आईये हम बताते हैं आपको Healthy Mango Sharbat बनाने की सबसे आसान विधि :-

Mango Sharbat making recipe by : Cook The Swaad

गूगल से साभार।

Recipe At a Glance: 🍳
Mango Sharbat / मैंगो शरबत ...


  • Recipe : Indian
  • Cooking Time : 5 to 10 Min
  • Meal Type : Veg
  • For how many people : 3-4
आवश्यक सामग्रीः-
  • 4 कच्चे आम
  • 2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2-3 पके केले
  • 2 कप शक्कर
  • 2 टीस्पून जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 5 कप पानी
  • आइसक्यूब्स
ऐसे बनाएँ --

- सबसे पहले चारों आमों को छीलकर, टुकडों में काट लें।
- आम के टुकडों को नमक और शक्कर के बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।
- किसी बडे बर्तन में आम के तैयार पेस्ट को पानी में अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- शरबत तैयार है!!

ऐसे सर्व करें --
- मीडियम साईज खाली गिलासों में काली मिर्च पाउडर और बर्फ के टुकडे डालें।
- अब गिलासों में छान कर या बिना छाने ही तैयार शरबत डालें।
- सभी गिलासों में केले के टुकडे और जीरा पाउडर डालें।

लीजिए! तैयार है मैंगो शरबत। आम के हेल्दी शरबत को पिएँ और सेहत दुरुस्त बनाए रखें।
__________________

यदि आपकी कोई शिकायत या सवाल या सुझाव है तो हमें बेहिचक बताएँ -
Official Facebook Page पर डायरेक्ट मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें - Cook The Swaad
या हमें हमारे E-Mail पर Mail भेजें - cooktheswaad@gmail.com

स्वादिष्ट शुक्रिया
😃
_________________

 यहाँ है दही भल्ला / Dahi Bhalla बनाने की आसान विधि।