गरमी के दिनों में भोजन में लें ये सब्जियाँ, सेहत रहेगी दुरुस्त।
आज यहां हम बता रहे हैं गरमी के मौसम में खाने वाली 5 सेहतमंद सब्जियों के बारे में। जिन्हें खाने से आप पर गर्मी का बिल्कुल असर नहीं होगा, और आपके आहार में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ती भी होगी।
1. हरी पत्तेदार सब्जियां - हरी सब्जियाँ हमेशा ही सेहतमंद होती हैं। गरमी के दिनों में पत्तेदार सब्जियाँ खाने से रीर में पानी और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।
2. लौकी - गरमी के दिनों में लौकी की सब्जी खाना सेहत के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। इसमें पानी की प्रचुर मात्रा होती है जो पेट को ठंडा रखती है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, सोडियम और विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं।
3. तोरई - तोरई हरी सब्जियों में सबसे लाभदायक सब्जी है। इसमें रक्त शोधक ( Blood Purifier ) तत्व पाये जाते हैं, जो खून से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकाल कर रक्त को साफ करते हैं। तोरई शुगर को कंट्रोल करती है। इसे पेट के लिए अच्छा माना जाता है।
4. कैरी - गर्मी के दिनों में कच्चा आम यानि कैरी बेहद फायदेमंद होती है। कच्चे आम की सब्जी, चटनी या पना बनाकर खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
5. करेला - करेला भी रक्त शोधक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें त्वचा के फोडे फुंसी, रैश, फंगल इन्फेक्शन और त्वचा के दाग सही करने की शक्ति होती है। करेला खाने से उच्च रक्त चाप ( हाई ब्लड प्रेशर ) डायबिटीज में लाभ मिलता है।
इन सब्जियों के अलावा और भी ऐसी कई सब्जियां हैं जो गरमी के दिनों स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। पानी की पूर्ति करने वाली लगभग सभी सब्जियां गरमी के मौसम में स्वास्थ्य के लिए हितकर होती हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें
* हमसे सोशल मीडिया पर जुडें *
हमसे फेसबुक पर जुडें - CooK The Swaad
हमसे इंस्टाग्राम पर जुडें - CookTheSwaad


No comments:
Post a Comment