"करवा चौथ पर पति के लिए व्रत रखना सभी को याद रहता है, लेकिन सरगी का ज़िक्र बहुत कम हो पाता है. जबकि करवा चौथ की शुरुआत ही ससुराल में सास के प्रेम से होती है. व्रत रखने वाली महिलाओं को उनकी सास सूर्योदय से पूर्व सरगी 'सदा सुहागन रहो' के आशीर्वाद सहित खाने के लिए देती हैं जिसमें फल, मिठाई, मेवे, मठरी, सेवियां, आलू से बनी कोई सामग्री, पूरी आदि होती है."
*क्या चाहिए*
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- कैलोरी : 300
- मील टाइप : वेज
250 ग्राम सेवई
50 ग्राम घी
1 लीटर फुलक्रीम दूध
200 ग्राम चीनी/ गुड़
1-2 इलायची
4-5 धागे केसर
2 बड़ा चम्मच मेवा (बादाम, पिस्ता, काजू) अगर चाहें तो
ऐसे बनाएँ -
आवश्यक सामग
- एक पैन में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म हो करें.
- जब घी पिघल जाए तो इसमें सेवई डालकर सुनहरा होने तक अच्छी तरह भून (roast) लें. चम्मच से चलाते रहें ताकि यह एक समान भुन जाएं.
-फिर इसमें दूध और इलायची डालकर उबाल आने तक चलाते हुए पकाएं. जैसे ही इसमें उबाल आने लगे आंच धीमा कर दें 10-12 मिनट तक पकाएं. इतनी देर में सेवईं अच्छी तरह फूल जाएंगी और दूध सोख लेंगी.
- आंच बंद कर दें और सेवइंया खीर को मेवे और केसर से गार्निश कर दें.
- इसे चाहें तो गर्म या फिर ठंडा कर सर्व करें.