Friday, 17 February 2017

किचिन सजाकर बनाएँ स्वादिष्ट खाना ...

किचिन सजाएँ ... फिर पकाएँ
प्रस्तुति – Team: Cook The Swaad
चित्रः गूगल से साभार

सुन्दर और सुव्यवस्थित रसोई का खाना स्वादिष्ट बनता है। कुछ भी पकाने से पहले यह देखना जरूरी है कि हमारी किचिन कितनी व्यवस्थित है। क्या सभी आवश्यक सामग्री, यथास्थान रखी गयी है? तेल, नमक, मिर्च, मसाले, पैन, कढाही, करछुल, से लेकर माचिस तक कहाँ रखी गयी है! सुविधाजनक तरीके से सजायी गयी रसोई के खाने की बात ही अलग होती है। क्योंकि आपको सामान ढूँढने में हडबडी नहीं होती, और आप पूरा ध्यान पकायी जा रही सामग्री पर दे पाते हैं। जिससे वह और भी लज़ीज हो जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रसोई को किस तरह से व्यवस्थित किया जाए और कौन सी चीज कहाँ रखी जाए –

1.     लाईटर हो गैस के आसपास – अगर आप गैस-चूल्हे पर कुछ पकाने जा रहे हैं तो आपकी सुविधा के लिए गैस जलाने के लिए लाईटर गैस-चूल्हे की बगल में ही रखना चाहिए। क्योंकि एन मौके पर लाईटर ढूँढना आपको चिढ भी दे सकता है। जो आपके पकवान को प्रभावित करेगा। 

2.     सभी मसाले एक जगहआप कुछ भी (मिर्च-मसालेदार) पकाएँ, मसाले तो आपको लगेंगे ही। इसलिए सभी जरूरी मसाले एक ही जगह रखने चाहिए। संभव हो तो एक मसालदानी में ही सभी मसाले अलग-अगल खानों में रखे जाने चाहिए। इससे आपको कोई भी सब्जी या कुछ भी नमकीनी चीज बनाने समय मसाले चुनने में आसानी होगी। 

3.     दाँयीं ओर रखें सामान – रसोई घर में कुछ भी पकाते समय चीजें दाँयीं ओर रखनी चाहिए। क्योंकि एक तो दांयी ओर से कुछ भी उठा पाने में आसानी होती है दूसरी बात, दांयी ओर से चीजें उठाते वक्त गैस-चूल्हे पर पक रही चीज सुरक्षित बची रहती है। वरना उल्टे हाथ की ओर से सामान उठाते वक्त गैस पर पक रही चीज को अगर भूल से भी धक्का लग गया तो आपकी किचिन में रायात फैल सकता है। इसलिए दाँयीं ओर ही बेहतर ओर सुरक्षित है।

4.     चाकू-चॉपर – चाकू और अन्य सब्जी काटने/छीलने वाले औजारों को व्यवस्थित तरीके से किचिन में रखा जाना चाहिए। हमें इनकी निश्चित जगह तय करनी चाहिए, कि ये हमें यहीं रखना है। इससे आपको चाकू, चॉपर, आदि ढूँढ़ने में आसानी होती है। 

यदि आप भी हमें किचिन सजाने से संबंधित कोई सुझाव भेजना चाहती/चाहते हैं, तो आपका सुझाव सिर-आँखो पर ... 
हमारा पता है - cooktheswaad@gmail.com

Sunday, 5 February 2017

चटपटा मटर पराँठा ... बस, खाते ही रह जाइए

आपने अबतक बेसन का चीला खाया होगा, आज हम आपको बताने जा रहे हैं लज़ीज मटर पराँठा या पैनकेक बनाने की आसान विधि –

(विशुद्ध भारतीय पकवान)

कितने लोगः – 2 से 4 के लिए
क्या समय लगेगाः – कोई अधिक समय नहीं, मात्र 15-20 मिनट
ऊर्जाः – लगभग 75 कैलोरी
** आपको तैयार रखना है **
(सबसे पहले खुद को)
और
तीन चौथाई कप उबली मटर
आधा कप चावल का आटा
आधा कप बेसन
एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
आधा छोटी चम्मच ईनो
नमक स्वादानुसार (आप जानते ही हैं)
दो बडा चम्मच तेल
एक कप बारीक कटा टमाटर और कद्दूकस किया हुआ गाजर
दो छोटी चम्मच हरी मिर्च
दो बडी चम्मच चीज, कद्दूकस किया हुआ
चार छोटा चम्मच पनीर, कद्दूकस किया हुआ
आवश्यकतानुसार पानी
** ऐसे बनाईए **
सबसे पहले मिक्सर में डालकर उबली हुई मटर का पेस्‍ट बनाईए और एक कटोरे में इसे निकाल लीजिए. इसके बाद इसमें चावल का आटा, बेसन, हल्‍दी, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब आराम से पानी डालते जाएं और घोल बनाते जाएं. इसमें थोडा ईनो डालें. (लेकिन ध्यान रहे कि ईनो डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा न चलाएँ, नहीं तो यह फूलेगा नहीं.) 
 - अब एक नॉन स्‍टिक पैन को हलकी आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
 - जब पैन गर्म हो जाए इसमें थोड़ा तेल डालें और एक कड़छी मिश्रण डालकर तवे पर फैलाएं. (करछुल से ही इसे गोलाकार कर लें)
- अब इस पर पनीर, चीज, टमाटर और थोड़ा सा तेल डालें. फिर चीला (इसे पैनकेक भी कहते हैं) को को पलट दें और दूसरी ओर भी सेंके.
- मटर के पैनकेक तैयार हैं, इन्‍हें मनपसंद चटनी के साथ सजाकर सर्व करें।

Note: यदि आपको इस मटर चीला को बनाने में कोई दिक्कत हो तो आप हमें लिख भेजिए, हमारी कोशिश रहेगी कि हम आपकी यथासंभव मदद कर पाएँ। हमारा ई-मेल पता है - cootheswaad@gmail.com