Monday, 29 April 2019

दही भल्ला देगा गरमी के मौसम में मारक मजा

यहाँ सीखें चटाखेदार दही भल्ला बनाना -

दही भल्ला का नाम लेते ही स्वाद ग्रंथियाँ सक्रिय हो जाती हैं। आंखों को सिकते हुए दही भल्ले दीख पडते हैं। अब जब नाम लिया है तो इसे सिर्फ कल्पना तक ही सीमित क्यों रखा जाए?
चलिए सीखते हैं चटाखेदार दही भल्ला बनाने की विधि सबसे आसान ढंग से  -
Dahi Bhalla's simplest recipe by Team : Cook The Swaad

Image result for dahi bhalla
गूगल से साभार

Recipe At a Glance: 🍳

Dahi Bhalla ...

  • Recipe : Indian
  • Cooking Time : 15 to 20 Min.
  • Meal Type : Veg, Party

आवश्यक सामग्रीः-
(भल्ला के लिए)

  • मूंग दाल 500 ग्राम (बिना छिलके वाली)
  • दो कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली)
  • तीन छोटा चम्मच जीरा
  • एक छोटा चम्मच चिरौंजी
  • तेल तलने के लिए 
(दही के लिए)
  • 5 कप दही
  • 3 बडा चम्मच शक्कर (पिसी हुई)
अन्य सामग्री - 
  • दो बडा चम्मच चाट मसाला, 
  • तीन कप सेव नमकीन, 
  • दो बडी चम्मच खट्टीमीठी चटनी 
  • एक बडी चम्मच हरी चटनी.
ऐसे बनाएँ --

- सबसे पहले 4 घण्टे पानी में भीगी हुई मूँग और उड़द की दाल को धोकर, निकालकर पीस लें।

- पिसी हुई दाल को फेंट कर बढिया पेस्ट बना लें और इसे फूलने के लिए 5-7 मिनट तक रखें। फूलने पर जीरा और चिरौंजी डाल कर मिक्स दें।

- अब भल्ले बनाने के लिए दाल तैयार है। गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें।

- हथेली को पानी से हल्का-सा गीला करें, दाल का पेस्ट लें और लोई की तरह गोल घुमाकर भल्ले बनाएँ।

- इसी प्रकार पूरे पेस्ट के भल्ले बनाकर एक साथ 3-4 भल्ले हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।

- भल्ले सेंक लेने के बाद उन पर दही डालें।

भल्ले के लिए दही ऐसे बनाएँ --

- किसी बर्तन में दही लेकर उसमें शक्कर मिलाकर फेंटें।
- इच्छानुसार अन्य समाग्री भी आप इसमें एड कर सकतें हैं।
- दही ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

ऐसे परोसें --

  • एक प्लेट में दो भल्ले रखें। इन्हें बीच में से थोडा काट लें, ताकि दही ठीक से भर सके।
  • भल्ले के ऊपर मीठा दही, खट्टीमीठी चटनी और हरी चटनी डालकर फैलाएँ।
  • उपर से चाट मसाला और सेव नमकीन डालें।
इंतजार खत्म! लीजिए तैयार हैं स्वादिष्ट दही भल्ले। परोसिए, खाईए और मुस्कुराईये।

यदि आपकी कोई शिकायत या सवाल या सुझाव है तो हमें बेहिचक बताएँ -
Official Facebook Page पर डायरेक्ट मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें - Cook The Swaad
या हमें हमारे E-Mail पर Mail भेजें - cooktheswaad@gmail.com

स्वादिष्ट शुक्रिया
😃