सर्दी के मौसम की 5 गुणकारी सब्जियाँ
सर्दी का मौसम डटकर खाने का मौसम है। इस मौसम में हम अन्य मौसमों से अधिक खाना खाते हैं। सर्दी के दिनों में हमारा पाचनतंत्र अधिक शक्तिशाली होता है। कुछ भी खाईए, सब पच जाता है। लेकिन सेहत को लेकर सजग रहने वाले लोग ऐसा नहीं कर पाते। वे खाने से पहले व्यंजनों की पडताल करते हैं, कि कहीं उससे उनके स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव तो नहीं पडेगा।
ज्यादा खाने को लेकर लोगों को मोटापे का डर भी सताने लगता है।
आज हम बताने जा रहे हैं सर्दी के मौसम की ऐसी स्वादिष्ट सब्जियों के बारे में,जिन्हें खूब खाईए, तब भी आपके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं होगा। और मोटापा भी नहीं बढेगा।
1. फूलगोभी (Cauliflower) : लोग अक्सर ज्यादा या बार बार भूल लगने पर कुछ न कुछ खाते रहते हैं। ऐसा करके वे मोटापे को ही आमंत्रित करते हैं। लेकिन इसका उपाय है सबसे आसानी से उपलब्ध होने वाली सब्जी फूलगोभी। इसे अपने खाने में शामिल कीजिए। इसमें आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने का विशेष गुण होता है। फूलगोभी में वजन घटाने के लिए इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स तथा थियोसाईनेट्स जैसे गुणकारी तत्व पाये जाते हैं।
2. पालक (Spinach) : पालक हरी सब्जियों में सबसे गुणकारी शाक है। इसमें अन्य सब्जियों की तुलना में दोगुना फाईबर मौजूद होता है, जो वजन घटाने में हेल्प करता है। पालक में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सर्दी के मौसम में आपको पर्याप्त ऊर्जा देता है।
3. करेला (Bitter Gourd) : मोटापे के शिकार लोग करेला से बडी चिड़ रखते हैं। लेकिन करेला आपके मोटापे का सबब नहीं हो सकता है। यह एक निराधार धारणा है। अगर करेला को सही ढंग से बनाकर खाया जाये, तो यह मोटापे से पीडितों के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह हमारे रोजाना के खाने से मिलने वाली ज्यादा कैलोरी को नियंत्रित करता है। हमें अपने खाने में करेला की सब्जी जरूर शामिल करना चाहिए।
4. पत्तागोभी (Cabbage) : पत्तागोभी में कैलोरी कम और फाईबर ज्यादा होता है। वजन कम करने की चाह रखने वालों को इसे अनिवार्यतः अपने खाने में शामिल करना चाहिए। पत्तागोभी में विटामिन सी वजन कम करने के साथ-साथ मधुमेह को भी नियंत्रण में रखने का काम करती है।
5. टमाटर (Tomato) : टमाटर के बिना भारतीय रसोई अधूरी मानी जाती है। यह हमारे शरीर में ऊर्जा बढाता है और शुगर लेवल को बढने से रोकता है। सर्दी के दिनों में टमाटर पर्याप्त मात्रा में और सस्ते दाम में उपलब्ध रहता है। यह आपकी सेहत को दुरुस्त रखता है। यह लगभग सभी के खाने में चाहे अनचाहे शामिल रहता है। यदि नहीं है, तो कर लीजिए।
* टीम *
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएँ।
बेहतरीन कुकिंग टिप्स पाने के लिए हमारे Instagram Page को Follow जरूर करें -
Follow : CookTheSwaad
Like Facebook Page : CookTheSwaad
आपके सुझाव व शिकायतें सादर आमंत्रित हैं।

Bahut Badiya sir
ReplyDeleteबहुत बहुत शुक्रिया। अपने दोस्तों के साथ शेयर करिए ...
Delete