बच्चों का पसंदीदा जैम बनाएँ आसानी से
"Make Kids Favorite Jam Easily"
बच्चों को जैम बेहद पसंद होता है। जब कुछ भी खाने को मन ना कर रहा हो तब बच्चे जैम से रोटी, ब्रेड, परांठे बडे चाव से खाते हैं।
Share :
Like Us On
प्रस्तुति - टीमः कुक द स्वाद
क्या चाहिए -
1. सेब - 6
2. पपीता - 1
3. अंगूर - 1 किग्रा
4. केला - 3
5. छोटा पाइनएप्पल - 1
6. डेढ चम्मच नींबू रस
7. चीनी (शक्कर) - 1 किलो
8. सिट्रिक एसिड - 6 चम्मच
नमक स्वादानुसार
ऐसे बनाएँ -
सबसे पहले सभी फलों को धोकर साफ कर लें।
- * पपीता और पाइनएप्पल का छिलका निकालकर छोटे-छोटे पीस बना लें।
- * सेब को बिना छीले काट लें।
- * अब गैस स्टोव पर किसी बर्तन में लगभग 1 लीटर पानी में सभी फलों (सेब, पपीता, अंगूर, पाइनएप्पल) को उबाल लें।
- * एक दो उबाल आने के बाद आंच बन्द करके फलों को निकालकर ठंडा कर लें।
- * अब सेब का छिलका निकालकर उसके बीज भी निकाल दें।
- * इसके बाद मिक्सर में सेब, अंगूर, पपीता, पाइनएप्पल, केला और नींबू का रस डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
- * अब एक डीप फ्राई पैन को मध्यम आँच पर रखें, इसमें फलों का तैयार पेस्ट डालकर उसमें चीनी और स्वादानुसार नमक मिलाकर हल्की आँच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ।
- * अब इसमें सिट्रिक एसिड मिलाएँ और लगभग 2 मिनट तक हल्की आँच पर पकाएँ।
- * यह जैम की लास्ट स्टेप है, चम्मच से जैम के गाढेपन को चैक करें। अगर वह ठीक से गाढा हो जाए यानि एक जगह पर टिक जाए, बहे ना तो समझ लीजिए जैम तैयार है।
- * अब आँच बंद कर दें और जैम को उतार कर किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- * जब यह ठंडा हो जाए तो इसे कंटेनर का ढक्कन बंद करके फ्रिज में रख दें।
- * घर तैयार जैम को बच्चों को रोटी, ब्रेड या पराँठे के साथ खाने को दें।
