Sunday, 5 February 2017

चटपटा मटर पराँठा ... बस, खाते ही रह जाइए

आपने अबतक बेसन का चीला खाया होगा, आज हम आपको बताने जा रहे हैं लज़ीज मटर पराँठा या पैनकेक बनाने की आसान विधि –

(विशुद्ध भारतीय पकवान)

कितने लोगः – 2 से 4 के लिए
क्या समय लगेगाः – कोई अधिक समय नहीं, मात्र 15-20 मिनट
ऊर्जाः – लगभग 75 कैलोरी
** आपको तैयार रखना है **
(सबसे पहले खुद को)
और
तीन चौथाई कप उबली मटर
आधा कप चावल का आटा
आधा कप बेसन
एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
आधा छोटी चम्मच ईनो
नमक स्वादानुसार (आप जानते ही हैं)
दो बडा चम्मच तेल
एक कप बारीक कटा टमाटर और कद्दूकस किया हुआ गाजर
दो छोटी चम्मच हरी मिर्च
दो बडी चम्मच चीज, कद्दूकस किया हुआ
चार छोटा चम्मच पनीर, कद्दूकस किया हुआ
आवश्यकतानुसार पानी
** ऐसे बनाईए **
सबसे पहले मिक्सर में डालकर उबली हुई मटर का पेस्‍ट बनाईए और एक कटोरे में इसे निकाल लीजिए. इसके बाद इसमें चावल का आटा, बेसन, हल्‍दी, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब आराम से पानी डालते जाएं और घोल बनाते जाएं. इसमें थोडा ईनो डालें. (लेकिन ध्यान रहे कि ईनो डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा न चलाएँ, नहीं तो यह फूलेगा नहीं.) 
 - अब एक नॉन स्‍टिक पैन को हलकी आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
 - जब पैन गर्म हो जाए इसमें थोड़ा तेल डालें और एक कड़छी मिश्रण डालकर तवे पर फैलाएं. (करछुल से ही इसे गोलाकार कर लें)
- अब इस पर पनीर, चीज, टमाटर और थोड़ा सा तेल डालें. फिर चीला (इसे पैनकेक भी कहते हैं) को को पलट दें और दूसरी ओर भी सेंके.
- मटर के पैनकेक तैयार हैं, इन्‍हें मनपसंद चटनी के साथ सजाकर सर्व करें।

Note: यदि आपको इस मटर चीला को बनाने में कोई दिक्कत हो तो आप हमें लिख भेजिए, हमारी कोशिश रहेगी कि हम आपकी यथासंभव मदद कर पाएँ। हमारा ई-मेल पता है - cootheswaad@gmail.com